पत्रकारों पर हो रहे हैं अत्याचार सरकार कर रही है नजरअंदाज | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

पत्रकारों पर हो रहे हैं अत्याचार सरकार कर रही है नजरअंदाज | New India Times

जनपद सीतापुर में पत्रकारों में सरकार के प्रति भारी रोष है। एक तरफ जहां सूबे की सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े बयान देती है वहीं दूसरी तरफ सहारनपुर में दैनिक जागरण के पत्रकार आशीष तथा आशुतोष की 18 अगस्त 2019 को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई जिसके संबंध में देश के सभी पत्रकारों में रोष व्याप्त है। घटना को लेकर पत्रकार समाज कल्याण समिति उ.प्र. के नेतृत्व में सीतापुर में पत्रकारों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी को सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कड़ा कानून सरकार को बनाए। आए दिन पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं तथा पत्रकारों को कई प्रकार से सताया जाता है तथा जनपद सहारनपुर में हुए हत्याकांड में पत्रकार समाज कल्याण समिति सीतापुर उत्तर प्रदेश के पत्रकारों ने मृतक पत्रकार तथा पत्रकार के भाई की हत्या पर गहरा शोक प्रकट किया है और सरकार से यह अपील की गई है कम से कम पीड़ित परिवार को 50-50 लाख की सहायता अनुदान राशि मुहैया करवाई जाए तथा घर के सदस्य को किसी सरकारी पोस्ट पर लगाया जाए।

इस मौके पर धर्मेंद्र राणा सह प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश, मंडल संरक्षक प्रताप तिवारी, मंडल सचिव इरफान अहमद, जिला अध्यक्ष मदनलाल शर्मा, जिला सचिव तबस्सुम अंसारी, जिला सचिव अरुण सिंह आचार्य, मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार तथा बलराम मिश्रा, ओमकार वर्मा, आशीष कुमार मिश्रा, राम सागर पाल, चांदनी, मोहम्मद नदीम, उमेश पत्रकार, ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय, मतीन अंसारी, मोहम्मद कलीम इत्यादि पत्रकार गण मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों में चर्चा की गई की यदि पत्रकार सुरक्षा कानून नहीं बनाई गई तो हम लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।

By nit

Exit mobile version