अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT;
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर के NH 80 किनारे हरिओम साड़ी सेंटर में सेंटर के मालिक त्रिभुवन कुमार गुप्ता के पास एक कस्टमर ने 50 रुपए का 2 नोट देकर गया। दोनों नोट एक ही जैसा है। लेकिन एक नोट लगभग हाफ इंच बड़ा है। जो नोट बड़ा है, उसका सीरीज नंबर 3BP 325012 जबकि दूसरे का सीरीज नंबर 3BP 3250 11 है। यह दोनों नोट एक ही जैसे हैं ।सब कुछ एक ही जैसा दिखता है। दोनों नोटों मैं 2016 लिखा हुआ है और दोनों नोट के गवर्नर एक ही अर्जित पटेल हैं। ऐसे में दुकानदार संशय की स्थिति में है। दुकानदार सरकार और रिजर्व बैंक के गवर्नर से यह जानना चाह रहे हैं कि क्या आगे भी इसी तरह का बड़ा नोट मार्केट में आएगी या यह बड़ा वाला नोट जाली है?
इस संबंध में एसबीआई के वरीय अधिकारी के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह नोट शक के दायरे में आता है।SBI के वरीय अधिकारी ने बताया कि नोट में डिफरेंस नहीं आता है। अगर ऐसा है तो यह जांच का विषय है।
हालांकि इस तरह के नोट से व्यवसायों एवं आम जनता में संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सेंटर के सहयोगी मुरली मनोहर गुप्ता ने सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से जानना चाहा है कि, ₹50 का लगभग हाप इंची बड़ा नोट ही मार्केट में आएगी या यह नोट डुप्लीकेट है।
