सहकारी गन्ना विकास समिति लि० हरगांव के सामान्य निकाय की बैठक हुई सम्पन्न | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

सहकारी गन्ना विकास समिति लि० हरगांव के सामान्य निकाय की बैठक हुई सम्पन्न | New India Times

पूर्व सूचना अनुसार सहकारी गन्ना विकास समिति लि० हरगाॅव के सामान्य निकाय की बैठक समिति प्रांगण में सम्पन्न हुई।
मिली जानकारी के अनुसार समिति के सामान्य निकाय की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष हरीश मिश्र की अध्यक्षता में निम्न विषयों के विचारार्थ प्रारम्भ हुई। बैठक का सफल संचालन समिति के सचिव भूपेश कुमार राय ने किया।
बैठक के दौरान गन्ना समिति की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष हरीश मिश्र, उपाध्यक्ष इन्द्रेश वर्मा, संचालक सदस्य महेन्द्र दत्त मिश्र, दिनेश कुमार मिश्र, अमरेन्द्र सिंह, राजेश यादव, गन्ना विकास परिषद के संचालक सदस्य गिरीश मिश्र , जय प्रकाश, रामसिंह, पुत्तू लाल वर्मा गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि लाल सिंह यादव, गन्ना समिति के संचालक प्रतिनिधि पुत्तू लाल वर्मा, रामसिंह वर्मा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजदेव कपिल, अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि०, हरगाॅव के अधिशाषी उपाध्यक्ष (गन्ना) विजय वीर राना, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बृजेन्द्र शुक्ल, मो० फुरकान, तथा बिड़ला विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के प्रबंधक कन्हैयालाल मिश्र मंचासीन रहे।
बैठक के दौरान गन्ना समिति के सचिव भूपेश कुमार राय ने उपस्थित सामान्य निकाय के सदस्यों के समक्ष विगत दिनों सम्पन्न हुई सामान्य निकाय के बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसकी पुष्टि उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से की। इसके अलावा सचिव ने वर्ष २०१९-२० के लिये तैयार किये गये कार्य कलापों को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसका सभी ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया । सचिव ने वर्ष 2017-18 का रोकड़ पत्रक/ वार्षिक प्रतिवेदन, लेखा परीक्षा प्रमाण पत्र एवं लेखा परीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसका सभी ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। सचिव द्वारा प्रस्तुत उप गन्ना आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी द्वारा परीक्षित बजट का सर्व सम्मति से अनुमोदन किया। सदन में सर्व सम्मति से दस करोड़ रुपए का अधिकतम दायित्व निर्धारित करने का भी निर्णय लिया गया। एक मुश्त समाधान योजना में मूलधन के बराबर जमा धनराशि के अतिरिक्त शेष धनराशि को बट्टे खाते में डालने का निर्णय मौजूद सदस्यों ने सर्व सम्मति से लेते हुये गन्ना मूल्य से किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया।
विगत पांच वर्षों में गन्ना नहीं करने वाले एवं मृतक, डबल, व भूमिहीन अवैध फर्जी सट्टा धारकों की सदस्यता समाप्त करने का भी निर्णय मौजूद सदस्यों ने सर्व सम्मति से लिया।
सचिव ने बताया कि पेराई सत्र 2018-19 में समिति के माध्यम से 169.70 लाख कु० की गन्ना आपूर्ति करायी गयी आगामी पेराई सत्र 2019-20 में समिति की ओर से समिति परिक्षेत्र की चीनी मिलों को दो करोड़ कुन्तल की आपूर्ति कराने का लक्ष्य रखा गया है, इसके साथ ही वर्ष 2018-19 की तैयार बैलेन्सशीट के अनुसार समिति को 5.00 करोड़ रुपए वर्ष का लाभ हुआ तथा वर्ष 2018-19 तक कुल 27,59,13,277.50 रुपये सकल लाभ हुआ। समिति के लाभ में होने पर उपस्थित सदस्यों ने प्रसन्नता जताते हुये सचिव के कार्यो की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से चीनी मिल हरगाॅव के महाप्रबंधक (गन्ना) पुष्पेन्द्र ढाका, संजीव राना, गन्ना प्रबंधक रवी शर्मा, चीनी मिल कुम्भी की ओर से गन्ना प्रबंधक आर.के. दीक्षित, चीनी मिल ऐरा की ओर से गन्ना विकास अधिकारी अजेन्द्र चौहान, गन्ना विकास समिति के लेखाकार हरीराम वर्मा, मो० यूनुस खां, गन्ना विकास परिषद के वरिष्ठ लिपिक देशराज राही, कनिष्ठ लिपिक मनीष बाबू, समस्त गन्ना पर्यवेक्षकों के उपस्थित रहने के साथ-साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय के निर्देशन में प्रर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version