जिला स्तरीय केरियर मार्ग दर्शन शिविर चंद्रशेखर आजाद नगर में हुआ संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ/अलिराजपुर (मप्र), NIT:

जिला स्तरीय केरियर मार्ग दर्शन शिविर चंद्रशेखर आजाद नगर में हुआ संपन्न | New India Times

अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा छात्रो के केरियर को उज्जवल बनाने के लिये एक दिवसीय कैरियर मार्ग दर्शन शिविर का आयोजन चंद्र शेखर आजाद नगर के टाउन हॉल में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज के परिवेश में विद्यार्थी अपने मुख्य मार्ग से भटक कर गलत रास्ता अपना रहे हैं। उन्हें अपने कैरियर के बारे में बताने हेतु एक जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में इंदौर, धार, झाबुाआ, अलीराजपुर विशेषज्ञ शामिल हुए। जिसमें कृषि, मेडिकल एवं अन्य विषयों पर बच्चों के भविष्य को लेकर मार्ग दर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर संतोष टैगोर, मुख्य (महाप्रबंधक विद्युत मंडल इंदौर उज्जैन संभाग), कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर आईएस तोमर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक झाबुआ द्वारा की गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित और पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत की।

जिला स्तरीय केरियर मार्ग दर्शन शिविर चंद्रशेखर आजाद नगर में हुआ संपन्न | New India Times

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर संतोष टैगोर ने कहा कि जिस स्थान पर आज आप लोग बैठकर हमें सुन रहे हैं मैं भी आज से 18 साल पहले ऐसी ही जाजम पर बैठकर बातें सुना करता था। मेरे जीवन में भी काफी परेशानियां आईं मगर उन परेशानियों से मैं कभी भी कमजोर नहीं हुआ एवं उसका सामना करते हुए आज इस स्थान पर पहुंचा हूं। आप लोग पढ़ाई को गंभीरता से लें और अन्य गतिविधियों पर ध्यान ना दें। गरीब किसान अपने बेटे को पढ़ाई कराने के लिए कितनी परेशानी का सामना करता है।
अपर कलेक्टर टैगोर ने अपनी स्थानीय (आदिवासी ) भाषा में भी बच्चों को समझाया जिस पर सभी उपस्थित बच्चों ने अमल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को संबोधित जी एफ एफ के अजय पटेल ने बच्चों से कहा कि आप लोग पढ़ाई को आगे जारी रखते हुए एग्रीकल्चर विषय लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं। एग्रीकल्चर के माध्यम से सरकार ने बहुत सारी योजनाएं लागु की है एवं एग्रीकल्चर विषय डिप्लोमा लेने के बाद विभिन्न पद पा सकते हो। अगर शासकीय नौकरी नहीं भी मिले तब भी आप आपके पास एग्रीकल्चर का डिप्लोमा है तो आप कृषि दवाई, बीज, खाद एवं अन्य उपकरण जो कृषि क्षेत्र में आते हैं आप अपना भविष़्य सवार सकते हैं।
कार्यक्रम में अन्य अतिथी अरविंद शर्मा, मुकेश जाट, डॉ राकेश कुमार यादव आदि ने भी संबोधित किया। हालांकि
कार्यक्रम का संचालन सागौर के प्राचार्य मनीष द्वारा एवं आभार प्रदर्शन खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद नगर तोमर ने माना। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोबट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री पटेल का सराहनीय सहयोग रहा।

इस कार्यक्रम में आजीविका मिशन अलीराजपुर की अधिकारी शीला शुक्ला, पीआरओ मनीष गुप्ता, पत्रकार बृजेश खण्डेलवाल, यतिन्द्र शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद थे। कार्यक्रम मे आईटी सेल के जिला उपाध्यक्ष कपिल सोनी, युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरबाज खान, एनएसयूआई अध्यक्ष आदिल खान आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

By nit

Exit mobile version