रेत माफियाओं की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस व वन विभाग की टीम ने की 20 ट्राली अवैध बजरी जप्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

रेत माफियाओं की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस व वन विभाग की टीम ने की 20 ट्राली अवैध बजरी जप्त | New India Times

रेत माफियाओं की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस और वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 ट्राली अवैध बजरी जप्त की है।

एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश मैं चलाएं जा रहे अवैध रूप से चंबल बजरी का स्टॉक करने वाले रेत माफियाओं की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत रविवार को राजाखेड़ा थाना पुलिस व वन विभाग ने अवैध चंबल बजरी के स्टॉक को जप्त किया है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक व वन विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी थी की उपखंड के गांव बाबरपुर में रेत का बड़ा स्टॉक किया जा रहा है। थाना पुलिस ने सूचना पर वन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए छत्रपाल पुत्र राम सिंह के घर से करीब 20 ट्रॉली अवैध चंबल रीता बजरी के स्टॉक को जप्त किया, वहीं वनरक्षक हरविंद्र सिंह द्वारा दी गई प्रथम इकाई के आधार पर चंबल रेता का अवैध खनन करने वालों तथा संग्रह करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version