प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय निर्वाचन में जिलाध्यक्ष के लिए संदीप यादव, जिलामंत्री के लिए नित्यानंद प्रत्याशी घोषित | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय निर्वाचन में जिलाध्यक्ष के लिए संदीप यादव, जिलामंत्री के लिए नित्यानंद प्रत्याशी घोषित | New India Times

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद सीतापुर के जनपदीय निर्वाचन के लिये जिलाध्यक्ष पद के लिए संदीप यादव अध्यक्ष इकाई मछरेहटा तथा जिला मंत्री के लिए बेहटा के मंत्री नित्यानंद अग्निहोत्री प्रत्याशी घोषित किये गए हैं। इस प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद -सीतापुर का निर्वाचन 30 अगस्त को किया जाएगा जिसमे शिक्षक-शिक्षिकायें अपना मत दे सकेंगे। जब इन दोनों प्रतिनिधियों से बात की गई तो इन्होंने बताया कि हमारा सिर्फ एक ही ध्येय है कि शिक्षक व संगठन की गरिमा को अक्षुण बनाये रखना। इस घोषित कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह का आशिर्वाद भी लिया।

इस अवसर पर दिनेश मिश्र, चंद्र शेखर द्विवेदी, अर्जित चौहान, राजेन्द्र सिंह, धीरेंद्र विक्रम सिंह, सुशील पांडेय तथा कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version