अवैध शराब के विरोध में रैली निकाल व विरोध प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन, बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अवैध शराब के विरोध में रैली निकाल व विरोध प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन, बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल | New India Times

देवरी नगर में शुक्रवार दोपहर नगर के भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा के सदस्यों द्वारा अवैध शराब विक्रय पर रोक लगाने हेतु नगर मैं बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता, युवा, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए शराब जैसे नशीले मादक पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने हेतु विरोध प्रदर्शन किया और अनुविभागीय अधिकारी, एसडीओपी पुलिस अजीत पटेल को ज्ञापन सौंपा। अवैध शराब के विरोध में रैली निकाल व विरोध प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन, बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल | New India Times

अवैध शराब के विरोध में रैली निकाल व विरोध प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन, बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल | New India Times

दिये गए विज्ञापन में उल्लेख किया गया कि देवरी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का परिवहन और विक्रय किया जा रहा है जिसके कारण समाज में युवा, नौजवान और गरीब मजदूर वर्ग के लोग इस अवैध शराब का शिकार हो रहे हैं, नशे की लत में पढ़कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं एवं शराब की लत में पढ़कर हमारा मानव समाज विभिन्न प्रकार की बीमारियों में जकड़ रहा हैं जिससे हमारे समाज का युवा और नौजवान पतन की ओर जा रहा है जिसके परिणाम देश हित में ठीक न होने की बात कहते हुए मानव समाज के कल्याण और देश को मांस मदिरा विमुक्त करने एवं धर्म जाति के भेदभाव को खत्म करने एवं छुआछूत जैसी भावनाओं एवं कुरीतियों को खत्म करने के लिए संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान का उल्लेख करते हुए देवरी क्षेत्र के गांव गांव में शराब माफियाओं द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब के गोरखधंधे को बंद करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version