अमानगंज नगर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदूआ | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज नगर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदूआ | New India Times

अमानगंज नगर की पुरानी बस स्टैंड रेस्ट हाउस में तेंदुआ घुस गया जिससे नगर में दहशत का माहौल बना रहा। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी और रेस्क्यू जारी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह दो अधेड़ लोगों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमानगंज में इलाज के लिए ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

अमानगंज नगर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदूआ | New India Times

टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी आए दिन जंगल से बाहर निकल कर शिकार करते देखे जा रहे हैं। हाल में बीते दिन बुधबार को वनराज ने दरेरा मोड़ पर गाय का शिकार किया था और गुरुवार को एक तेंदुए ने आमानगंज रेस्ट हाउस में घुस कर आतंक मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया जाता है कि रेस्क्यू के दौरान छलांग मारते हुये तेंदुए ने वन विभाग की टीम पर भी हमला किया जिसके चलते चार हाथियों को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। ट्रेंकुलाइजर करने के लिए उसे गन सूट भी किया गया हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसको पकड़ा नहीं गया था और मौके पर एसडीएम अभिषेक रावत, डीएफओ साउथ पन्ना, गुनोर विधायक शिव दयाल बागरी, तहसीलदार आमानगंज, डिप्टी डायरेक्टर टाइगर रिजर्व पन्ना, रेंजर आमानगंज, रेंजर पवई की अभिमन्यु मिश्रा एसडीओपी गुनोर मौके पर उपस्थित रहे।

अमानगंज नगर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदूआ | New India Times

हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान विश्रामगृह के सामने लोगों का हुजूम लगा रहा जिसके चलते पन्ना कटनी मार्ग बाधित हो रहा था जिसके पुलिस विभाग को भीड़ को तितर बितर करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version