अब्दूल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT;
पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय पवार के मार्गदर्शन मैं शिरपुर पुलिस ने मंगलवार की रात में मोटर साइकिल चोरो के गिरोह का पर्दा फ़ाश दो मोटर साइकिल बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिरपुर पुलिस को सुचना मिली कि अपराध संख्या क्रमांक 52 /2017 में दर्ज दो सेंधमारी की गयी मोटर साइकिल चेतन बुवा और हर्षल गोसावी के पास हैं। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक विजय आटोले ने संदेह के आधार पर दबिश देकर दोनों चोरों के कब्जे से हौंडा शाइन की दो मोटर सायकिलें बरामद की हैं, जिस का मूल्य पुलिस ने 70 हज़ार रुपये बताया है। दोनों चोरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस करवाई को सफलता पूर्वक हेड कांस्टेबल राजन दुसाने , पुलिस नायक अकील पठान , पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मीकांत टाँकने , प्रशांत बगले ने अंजाम दिया है । इस से पूर्व भी ख़ोज दस्ते ने एक सौ तीस मोटर साइकिल चोरों से बरामद की है। शिरपुर पुलिस की इस करवाई से नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
