कासिम खलील, ब्यूरो चीफ, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिला के ग्राम धाड निवासी 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ 5 युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर धाड पुलिस थाने में विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धाड की रहने वाली एक 14 वर्षीय बालीका किसी रिश्तेदार के घर गई थी जो 20 अगस्त को मेहकर से निकल कर रात 8 बजे के करीब धाड के बस अड्डे पर पहुंची कि तभी धाड के ही 5 आरोपियों ने बालीका का अपहरण कर उसे अपने साथ जबरदस्ती उठाकर जालना जिले के जाफराबाद ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। 21 अगस्त की सुबह तड़के 4 बजे के करीब जाफराबाद पुलिस के कुछ कर्मी रात्रि गश्त पर थे तब उन्हें पांचों आरोपियों के साथ एक बालीका नज़र आई जिनसे पूछताछ में वे समाधान कारक उत्तर नहीं दे पाए। सभी युवक एक समाज के और बालिका दूसरे सामज की होने के कारण जाफराबाद पुलिस को मामला कुछ गडबड़ नज़र आने पर इसकी सूचना धाड पुलिस को दी गई,धाड पुलिस जाफराबाद पहुंचकर बालिका को ले आई। पूछताछ में बालिका ने बलात्कार किए जाने की पृष्ठी की। धाड थाने में पीड़िता की शिकायत पर धाड निवासी पांचों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बलात्कार की धारा 363, 376 (ड) तथा पोक्सो एक्ट के तहत 21 अगस्त को अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी गणेश उमेश जाधव (22), शुभम जीवन पांडे (21), राहुल गजानन लोखंडे (22) को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य 2 आरोपी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को गुरुवार को बुलढाणा कोर्ट में पेश किया जिन्हें 1 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। फरार 2 आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है। ऐसी जानकारी बुलढाणा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप पखाले ने दी है।
