सूर्योदय परिवार द्वारा निःशुल्क संचालित स्कूल में बच्चों को पाठ्य सामग्री का हुआ वितरण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

सूर्योदय परिवार द्वारा निःशुल्क संचालित स्कूल में बच्चों को पाठ्य सामग्री का हुआ वितरण | New India Times

संत डॉ भय्यूजी महाराज की प्रेरणा से निःशुल्क संचालित सूर्योदय धरती पुत्र ज्ञान प्रबोधिनी स्कूल तोरनोद में गरीब परिवारों के बच्चों को पुस्तकें, कापियां, पेन, पेन्सिल, रबर, सहित अन्य सामग्री बच्चों को वितरण की गई।
उक्त वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती भारती डांगी, अध्यक्षता शिवालिक बैंक प्रबंधक श्री शशांक शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती लेखा शर्मा, स्कूल समिति अध्यक्ष संजय शर्मा , सचिव विकास शर्मा, प्राचार्य रविता तिवारी, शिक्षिका फुलकुवर मालीवाड़ा, निवेदिता शर्मा, पत्रकार राकेश साहू , कमल गिरी गोस्वामी, सहित अनेक लोगों उपस्थित थे। समिति अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती भारती डांगी ने यह निर्णय लिया कि फ़िजूल खर्ची न करते हुए गरीब परिवार के बच्चों की मदद की जाए और यह सराहनीय कार्य करते हुए स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया । कार्यक्रम के अंत मे अतिथि द्वारा स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version