धौलपुर शिक्षक संघ ने मिलकर पौधारोपण कर जिला अध्यक्ष और जिला संयोजक का मनाया जन्मदिन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:धौलपुर शिक्षक संघ ने मिलकर पौधारोपण कर जिला अध्यक्ष और जिला संयोजक का मनाया जन्मदिन | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत धौलपुर की जिला अध्यक्ष रेखाशर्मा व जिला संयोजक मनीष पहाड़िया ने अपने जन्म दिन पर पुत्ती वाले हनुमान मंदिर पर 10 पौधे लगाकर अपना जन्मदिन एकीकृत टीम के साथ मनाया।

वृक्षारोपण के मुख्य अतिथि राकेश मित्तल सीबीईओ धौलपुर ने अपने संबोधन में कहा कि कि पर्यावरण के अस्तित्व को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने हर कर्मचारी को अधिकाधिक पेड़ लगाने व उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
ए सी बी ई ओ धौलपुर दामोदर लाल मीणा ने कहा कि कर्मचारियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया पर्यावरण को बचाने के लिए हर एक को पेड़ लगाना होगा।और उनकी जिम्मेदारी लेनी होगी।
कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने कहा कि हर एक व्यक्ति पेड़ लगाए तो सोच लो कितनी आबादी है फिर से हरियाली आ जायेगी।वृक्ष जीवन के आधार है, मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है।

कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र सक्सेना ने कहा कि स्थानीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को अपने विद्यालय और आस पास पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।

इस अवसर पर आर.पी बाडी राजन सिंह मीणा, रूप सिंह, सुरेन्द्र यादव, गोपाल यादव, शिक्षक संघ एकीक्रत धौलपुर के जिला महामंत्री भागेन्द्र परमार, मनोज पोसवाल, संगठन महामंत्री मनोज मीणा, जिला उपाध्यक्ष हलुका मीणा, ब्लाक अध्यक्ष बाडी राजवीर पहलावत, बसेडी रामलखन अजर, सैंपऊ प्रमोद पाराशर धौलपुर, हफीज खान, प्रीति परमार, सुशीला कुमारी, प्रीति गुर्जर, गंगाराम गुर्जर, जावेद बैग आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version