यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले भर में 22 अगस्त से 30 अगस्त तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी। धौलपुर पुलिस ने बाइक सवारों के लिए बढ़ा निर्णय लिया है, 1 सितंबर से जिले भर में बाइक सवारों के लिए हेल्मेट पहनना अनिवार्य किया गया है। अगर बाइक सवार बिना हेल्मेट पहने हुए बाइक ड्राइव करते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके जुर्माना वसूला जाएगा।
