रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, आलीराजपुर (मप्र), NIT:
विगत दिनों गुजरात के छोटा उदेपुर पिकनिक मनाने गये छात्रों में से एक छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई थी।
इस मामले को लेकर स्थानीय डॉन बॉस्को स्कूल प्रबंधक की गिरफ्तारी को लेकर आज गुरुवार सुबह मृतक छात्र सौरभ पिता थानसिंह बामनियां के माता पिता के साथ पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ओर ग्रामीण व शहर के नागरिक भारी संख्या में स्कूल गेट पर धरना देकर बैठ गए। घटना को देख बड़ी संख्या पुलिस बल भी बडी संख्या में तैनात किया गया है।
मोके पर एसडीओपी पुलिस और तहसीलदार सहीत आला अधिकारी भी मौजूद हैं।

School parisar ke bahar hua Dharna.