भोपाल क्राइम ब्रांच ने कोहेफिजा इलाके में सेक्स रैकेट को किया बेनकाब, तीन विदेशी लडकियां, दो ग्राहक व एक दलाल गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल क्राइम ब्रांच ने कोहेफिजा इलाके में सेक्स रैकेट को किया बेनकाब, तीन विदेशी लडकियां, दो ग्राहक व एक दलाल गिरफ्तार | New India Times

भोपाल क्राइम ब्रांच ने कोहेफिजा इलाके की बीडीए कॉलोनी में मकान नंबर ए-27 से देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश करते हुऐ तीन विदेशी लड़कियों के साथ दो ग्राहक और एक दलाल को गिरफ्तार करने में सफ़लता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच भोपाल को मुखबिर से सूचना मिली कि कोहेफिजा बीडीए कॉलोनी में देह व्यापार का अड्डा चल रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी करते हुऐ आपत्तिजनक हालत में तीन विदेशी काॅलगर्लों के साथ सुयोग (35) पुत्र केबल चंद जैन निवासी अशोकनगर एवं कपिल (37) पुत्र शिवचरण हाल निवासी इंदौर के साथ दलाल जॉन मसीह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जॉन मसीह सैक्स रैकेट को चलवाता और रंगरेलियां मनवाने के लिए पूरी व्यवस्था करता था।

अशोकनगर के युवाओं के साथ पकड़ी गई कॉलगर्लों में एक युवती नेपाल की है जबकि दो युवतियां उज्बेकिस्तान की हैं। उज्बेकिस्तान की युवतियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आईं हुईं थीं। पुलिस ने आरोपित युवतियों के पास से फर्जी वोटर आईडी और पैनकार्ड भी बरामद किए हैं। विदेशी मूल की युवतियां 15-15 दिन के लिए टूरिस्ट बीजा पर भारत आती थीं। वह दिल्ली, मुबई, गोवा समेत बड़े शहरों में डिमांड आने पर जाती थीं। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध देह व्यापार के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version