भोपाल में पुलिस अधिकारी हो रहे हैं  बेलगाम, पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए तोडा कैमरा | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल में पुलिस अधिकारी हो रहे हैं  बेलगाम, पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए तोडा कैमरा | New India Timesनव दुनिया अखबार (भोपाल) के कैमरा मैन निर्मल व्यास ने एसपी साउथ भोपाल सिद्धार्थ बहुगुणा को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार को अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के सागर एवेन्यू में लूट की घटना की जानकारी लेने के लिये अपने साथी बिजेंद्र ऋषवर के साथ रात्रि लगभग 9 बजे अयोध्या नगर थाने पहुंचा था। मौके पर अन्य मीडिया कर्मी भी मौजूद थे।उसी दौरान अवधपुरी थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस धर्मराज मीणा ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार करते हुये मीडिया कर्मियों को बाहर कर दिया।​
भोपाल में पुलिस अधिकारी हो रहे हैं  बेलगाम, पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए तोडा कैमरा | New India Timesथोड़ी देर बाद उन्हों ने हमें वापस बुलाया तो एक अन्य फोटो ग्राफर हामारे साथ अंदर आ गया और उसने फोटो क्लिक कर दी। इसी बात से नाराज़ होकर आईपीएस मीणा ने बिना कोई जानकारी लिये मेरा केमरा छीन कर ज़मीन पर पटक दिया और जब मैंने इस का विरोध किया तो उन्हों ने मुझे कलेक्टर से शिकायत कर थाने में बंद करने की धमकी देकर थाने से बाहर भगा दिया। जब इस सम्बंध में एसपी साउथ सिद्धार्थ बहुगुणा से बात की गई तो उनका कहना था कि केमरे को पटका नहीं गया है बल्कि कैमरा हात से छूट कर गिर गया है। फिल्हाल जांच की जा रही है जो सच्चाई होगी उसके अनुसार उचित कार्यवाही की जायेगी।

By nit

One thought on “भोपाल में पुलिस अधिकारी हो रहे हैं  बेलगाम, पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए तोडा कैमरा”
  1. गलत किया पुलिस ,, उनकी रोजी रोटी जैसे घूस लेना, पुलिस की छवि बर्बाद करना , पत्रकार कैसे जीविका चलाता है ये सब को पता है , पत्रकार से कलम और कैमरा छीनना बड़ी अपमान है , ऐसे पुलिस कर्मी को बाहर करो ,,,,

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version