भारत सेवा न्यास के कार्यसमिति की बैठक मथुरा में संपन्न | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास के कार्यसमिति की बैठक मथुरा में संपन्न | New India Times

भारत सेवा न्यास के कार्यसमिति की बैठक राम कृष्ण पैलेस मथुरा में आयोजित हुई, जिसमें बैठक को संबोधित करते हुए भारत सेवा न्यास के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पांडव ने बताया कि भारत सेवा न्यास के प्रोजेक्ट ब्रज उत्थान के माध्यम से कृष्ण जन्माष्टमी पर देश विदेश से ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मथुरा जंक्शन रोड पर स्थित हनुमान जी के मंदिर पर जल सेवा का आयोजन किया जाएगा और मथुरा जंक्शन से आने वाले ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं का चंदन लगाकर स्वागत किया जाएगा। कार्यसमिति की बैठक में प्रमुख रूप से न्यास अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पांडव, महामंत्री संजीव चौधरी, यदु राज सिंह, सचिव सुनील चौधरी, हेमंत भारद्वाज, पंकज अग्रवाल, गजेंद्र चौधरी, नरेंद्र सिंह चौधरी, प्रेम सिंह परिहार, हरेंद्र सिंह परिहार, अजीत सिंह पुनीत आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version