पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा विभीन्न कार्यक्रम कर मनाया गया जन्मदिन | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा विभीन्न कार्यक्रम कर मनाया गया जन्मदिन | New India Times

जिला कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर अलीराजपुर मुख्यालय पर वृक्षारोपण कर किया गया एवं जिला अस्पताल में समस्त मरीजों को फल वितरण किए गए साथ ही जिला कांग्रेस के तत्वावधान में राजीव गांधी की सिनेमा चौराहे पर स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया।
जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि राजीव गॉधी ने इस देश को तरक्की की राह पर लाने के लिये विभीन्न योजना कि शुरूआत की थी । हरहाथ को कम्प्युटर से जोड़ने का काम किया था जिसका फायदा आज के समय में भी उठाया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा विभीन्न कार्यक्रम कर मनाया गया जन्मदिन | New India Times

विधायक मुकेश पटेल ने कहा राजीव गॉधी इस देश के विकास पुरूष थे हमे उनके द्वारा बताये गये मार्गो पर चलकर इस देश की तरक्की का हिस्सा बनना चाहिये जिससे हम ओर हमारा प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ के नैत्रत्व मे अपनी अलग पहचान हना सके ।कार्यक्रम मे जोबट विधायक कलावती भूरिया ने कहा कि देश को आधुनिकता की ओर बढाने का काम राजीव गॉधी ने किया था हर हाथ को काम मिले ओर देश और प्रदेश उन्नति की ओर बड़े यही सपना स्व.राजीव जी का था हमे उसे पुरा करने के लिये उनके बताये मार्ग पर चले तब ही उनके सपने को पुरा कर पायेंगे। अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने कहा राजीव गॉधी को सच्ची श्रद्धांजलि जब पूरी होगी, तब उनके बताया गये मार्गों पर चलकर आधुनिक भारत का निर्माण करने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका होगी वही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रकाश जैन, संतोषी लाल जैन, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बापू पटेल, उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरू भाई अजनार, खुर्शीद अली दीवान, जहीर मुगल, हरदास भाई सर्वेश सिसोदिया, सुरेश शारडा, राजेंद्र टवली, अनिल बाबू जी, हिसामुद्दीन, राहुल परिहार, चीतल पवार, सोनू चंदेरी, तरुण मंडलोई, नारायण सिंह चौहान अडवाड़ा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version