पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने आठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन अधिकारियों को अपने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में नोटिस दिए गए हैं। जिन अधिकारियों को नोटिस दिए गए हैं उनमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविंद नारायण सरगैया, सतीश शर्मा, आनंद प्रकाश शर्मा, लखनलाल कोरी, निरूपमा शर्मा, रवि कुमार शिवहरे, लोकेन्द्र सिंह, सतीश धाकड़ के नाम शामिल हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में निरीक्षण नहीं किया गया और खाद्य पदार्थों की मानक स्तर पर जाँच संबंधी प्रभावी कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। जारी नोटिस में सात दिन के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत कार्रवाई की जायेगी।
