फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में अपहरण करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां चार-पांच अज्ञात लोग एक लड़के को गन्ने के में खींच ले गए और उसके शोर मचाने पर लगभग एक किलोमीटर दूर ले जाकर बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बदईपुर के नानमून पुत्र ननकऊ के गायब हो जाने पर सभी ग्राम वासियों के काफी तलाश करने के बाद मिलने पर मुस्तफाबाद अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जिसकी सूचना थानाध्यक्ष जरवल रोड को दिया जो कि अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को संज्ञान में लेकर जांच के लिए निर्देशित किया। लड़का अपने गांव के पास बकरी चरा रहा था जहां पर करीब 5-6 लड़के साथ में थे और 2 औरतें भी थी लेकिन अचानक उसके लैट्रिन लगी तो खेत में गया जहाँ उसको चार पांच लोगों ने अचानक खींच लिया, उसने बचाओ बचाओ की आवाज की आवाज़ दी तभी गांव के लोग दौड़े तो अज्ञात लोग करीब 1 किलोमीटर पर ले जाकर उसे छोड़ दी और फरार हो गए। लडका बेहोशी की हालत में मिला जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
