मुरादाबाद शहर के होटल अरुषय में शिवसेना की एक बैठक संपन्न | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद शहर के होटल अरुषय में शिवसेना की एक बैठक संपन्न | New India Times

महानगर के सिविल लाइंस स्थित होटल अरुषय में शिवसेना की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कराएं। बैठक में शिवसेना के जिला प्रमुख रामेश्वर दयाल तुरैहा ने गुड्डू सैनी को शिवसेना का महानगर प्रमुख मनोनीत किया। इस दौरान जिला प्रमुख रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि यह मनोनीत पत्र उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा द्वारा गुड्डू सैनी को महानगर प्रमुख मनोनीत करते हुए यह पत्र उन्हें डाक द्वारा दिया गया था। गुड्डू सैनी के महानगर प्रमुख बनने पर सभी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उन्हें बधाई दी।
इस मौके पर रामचंद्र मेहरा मोहन सिंह टीटू, कश्यप मंजू राठौर, विजय सेट, गुड्डू सैनी, रामअवतार, सागर, इंद्रजीत सिंह, राकेश प्रजापति, प्रमोद सागर आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version