इंडियन हेल्प परिवार आई.एच.पी. मुबारकपुर की तरफ से लगाया गया निःशुल्क हिजामा कैंप | New India Times

मोहम्मद शहूद, मुबारकपुर/आजमगढ़ (यूपी), NIT:इंडियन हेल्प परिवार आई.एच.पी. मुबारकपुर की तरफ से लगाया गया निःशुल्क हिजामा कैंप | New India Times

आज़मगढ़ जिला के मुबारकपुर में इण्डियन हेल्प परिवार के तरफ से रिज़वाना हॉस्पिटल में निःशुल्क हिजामा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 175 रोगियों का हिजामा के साथ साथ सुगर चेकअप और ब्लड प्रेशर की भी जाँच की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुबारकपुर सीएचसी के सुपरिंटेंडेंट डॉ सी यादव, डॉ साजिदा परवीन, हिजामह के एक्सपर्ट और कलकत्ता यूनानी मेडिकल कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉ ज़ुल्फेकार अली आज़मी और पूरी हिजामा टीम को इण्डियन हेल्प परिवार आईoएचoपीo की तरफ से मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इंडियन हेल्प परिवार आई.एच.पी. मुबारकपुर की तरफ से लगाया गया निःशुल्क हिजामा कैंप | New India Times

प्रोफ़ेसर ज़ुल्फेकार अली आज़मी ने बताया कि यह बहुत ही पुरानी चिकित्सा पद्धति है। आधुनिक चिकित्सा में भी इसको स्थान मिला है। शरीर के पीड़ित विभिन्न भागों में कपिंग के द्वारा रोगों का निदान और उसका बचाव किया जा सकता है।

इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद, प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह, राजेश तिवारी, हाजी सुलेमान शम्शी, जमीर अहमद मैनेजर अब्दुल्लाह पब्लिक स्कूल, अबू हाशिम उपाध्यक्ष लायंस हेल्प कलब, पप्पू मलिक चक सिकठी, हाजी नेसार अहमद, डॉ मोहम्मद अय्यूब, रजाउर रहमान, आमिर पलम्बर उपाध्यक्ष वैरियर्स हेल्प क्लब, अख्तर रज़ा अंसारी, वसीम अकरम और इण्डियन हेल्प परिवार आईoएचoपीo की टीम के पूरे सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version