कलेक्टर नेहा गिरी ने धौलपुर चंबल किनारे वाले गांवों में जल भराव जैसी स्थिति की सूचना के लिए दूरभाष नंबर 05642.220033 पर देने के दिए निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:कलेक्टर नेहा गिरी ने धौलपुर चंबल किनारे वाले गांवों में जल भराव जैसी स्थिति की सूचना के लिए दूरभाष नंबर 05642.220033 पर देने के दिए निर्देश | New India Timesचंबल नदी तथा जलभराव के थानों पर ना जाएं तथा अपने परिवार और पड़ौस के बच्चों और बुजुर्गों को भी वहां न जाने दें। जिला कलक्टर नेहा गिरि ने बाडी एसडीएम को प्रभावित इलाके में एसडीआरएफ की टीम को नाव के साथ प्रभावित इलाके का दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन क्षेत्रों में मेडिकल टीम भेज कर ग्रामीणों से संपर्क करने एवं ग्रामीणों के लिए भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सेवर और पाली के बीच में सडक पर जलभराव होने पर पुलिस का जाब्ता तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने धौलपुर सिंचाई लिफ्ट परियोजना एवं रेलवे द्वारा बिछाई जाने वाली तीसरी लाईन पर कार्य कर रहे श्रमिक एवं कर्मचारियों को भी चंबल के किनारे नहीं जाने की सलाह देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक एवं सभी उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रा में स्थित अधीनस्थ तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षकों, पटवारी, थाना अधिकारियों को चंबल नदी एवं जिले में अवस्थित अन्य नदियों के किनारे बसे गांवों में लगातार संपर्क करने एवं बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव बाबत आवश्यक सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। चंबल के किनारे वाले गांवों में जल भराव जैसी स्थिति की सूचना अविलंब जिला मुख्यालय के बाढ़ नियंत्राण कक्ष के दूरभाष नंबर 05642-220033 पर देने के निर्देश दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version