आशिक ने मां-बेटी को चाकू से गोद कर उतारा मौत के घाट फिर खुद तालाब में छलांग लगा कर दी जान | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आशिक ने मां-बेटी को चाकू से गोद कर उतारा मौत के घाट फिर खुद तालाब में छलांग लगा कर दी जान | New India Times

बाली उमर में प्यार के रोग ने एक प्रेमी को हत्यारा बना दिया। प्रेमिका और उसकी मां को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने के बाद प्रेमी ने भी तालाब में छलांग लगा दी, आस-पास के लोग उसे बचा पाते इसके पहले प्रेमी की भी मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में अभी तक कुछ इसी तरह के तथ्य सामने आए हैं, जो दिल दहला देने वाले हैं। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले पर जांच और छानबीन शुरू कर दी है।आशिक ने मां-बेटी को चाकू से गोद कर उतारा मौत के घाट फिर खुद तालाब में छलांग लगा कर दी जान | New India Times

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने 15 और 16 अगस्त की दरमियानी रात को 16 वर्षीय नाबालिग और उसकी मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटा तालाब में कूदकर जान दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मां और बेटी का शव जिला अस्पताल पहुंचाया। छोटा तालाब से हत्यारे युवक का शव भी गोताखोरों की मदद से निकाला गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version