संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

रक्षाबंधन के अवसर पर राह चलती एक युवती ने ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन को राखी बांधी।
पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन कंपू क्षेत्र में ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन करने पहुचे थे कि इसी दौरान राह चलती एक युवती अपनी माँ के साथ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन के पास पहुंची और उसने श्री भसीन की कलाई में राखी बांधने की इक्छा जताई, इसके बाद श्री भसीन ने उसकी इच्छा को सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी कलाई आगे बढ़ा दी और राखी बँधवाई। यह सब अनायास हुआ कि लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हो गया। इस तरह के मौके कम ही आते हैं। दरअसल ग्वालियर पुलिस अपराधों पर नकेल कसने का काम कर रही है साथ ही उसकी प्राथमिकता महिला सुरक्षा भी है जिसके लिए निरंतर महिला सुरक्षा सुरक्षा संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं और यही वजह है कि आधी आबादी में पुलिस के प्रति एक भरोसा जागा है।
