वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
संस्कृत सप्ताह के अन्तर्गत संस्कृत भारती के द्वारा संस्कृत पाठशाला मिश्राना में संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि हरि प्रकाश त्रिपाठी ने वेदों का पूजन एवं रक्षाबंधन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने वेदों को रक्षाबंधन कर वेदों के प्रसार का संकल्प लिया। मुख्यवक्ता प्रान्त मन्त्री डाक्टर ओंकार नारायण दुबे ने संस्कृत दिवस एवं श्रावणी पर्व के विषय में बताते हुए कहा कि भारतीयता को पहचानने के लिए संस्कृत का अध्ययन जरूरी है।सारस्वत अतिथि मधूलिका त्रिपाठी ने रक्षाबन्धन के पौराणिकता को बताया।इसके बाद सामूहिक रक्षाबन्धन का कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम में जिला मन्त्री राजकिशोर दीक्षित ,शिक्षण प्रमुख मीना,पूजा बाजपेई,अनुराधा दुबे, कृष्ण कुमार तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
