गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
बेवर- आगरा रोड पर एक पेट्रोल से भरा टैंकर सुबह लगभग 5 बजे बेवर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन पोल से टकरा गया जिससे टैंकर में आग लग गई। जिसमें टैंकर का चालक परिचालक झुलस गए साथ ही एक राहगीर बाइक सवार भी झुलस गया और उसके बाइक भी जल गई और साथ ही पड़ोस के दो खोखा दुकानदार भी झुलस गए हैं।
टैंकर की चपेट में आकर कुल आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं जिन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है। आग की सूचना मिलने पर फायर बिर्गेड व पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
