यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले के मनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार निर्मित व अर्ध निर्मित हथियार बरामद की है जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मनिया थाना क्षेत्र के गांव देवी राम का पूरे में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमारी कर 315 बोर की राइफल के साथ अर्थ निर्मित हथियार और उपकरण भी बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मनिया थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही है पुलिस ने भारी जाब्ते के साथ फैक्टरी पर जाकर छापा मारा पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया जबकि दो आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए।
