धुलिया नगर निगम कार्यालय बना आवारा पशुओं का बसेरा | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुलिया नगर निगम कार्यालय बना आवारा पशुओं का बसेरा | New India Times

यह कोई गौशाला की तस्वीरें नहीं है बल्कि यह धुलिया नगर निगम का कार्यालय है, यहाँ आलम यह है कि सोमवार को इन आवारा पशुओं ने अपना डेरा नगर निगम कार्यालय में जमा लिया है। इन दिनों आवारा पशुओं से शहर के नागरिक परेशान हैं, आलम ये है कि जिस पर इससे निपटने की जिम्मेदारी है वही इनके आगे लाचार हैं।

धुलिया शहर की बीच सड़क पर घूमते आवारा पशुओं से वाहन चालक परेशान हैं। ये आवारा पशु न केवल वाहन चालकों के लिए खतरा बन गए हैं बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या भी पैदा कर रहे हैं लेकिन मनपा प्रशासन को इससे कोई सरोकार नहीं है।

सोमवार को इन आवारा पशुओं ने दोपहर बाद अपना मोर्चा नगर निगम कार्यालय में ले लिया है जहाँ पर उन्होंने पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाया और नगर निगम के प्रांगण में स्वच्छता अधिकारियों को खुली चुनौती दी गेट पर भी इन्हें कोई रोकने वाला नही था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version