मेघनगर सजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास 15 से 20 अज्ञात बदमाशों ने कई वाहनों को लूटा, रोड पर रापी लगाकर दो बस, कार और ट्रकों को लूटा | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:मेघनगर सजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास 15 से 20 अज्ञात बदमाशों ने कई वाहनों को लूटा, रोड पर रापी लगाकर दो बस, कार और ट्रकों को लूटा | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास बीती रात्रि को 15 से अधिक बदमाशों ने रोड पर धारदार यंत्र लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने पत्थराव करते हुए 6 से भी अधिक वाहनो को निशाना बनाया जिसमें इंदौर की दो वॉल्वो इंटर सिटी बस, कार, लैडिंग ट्रक शामिल हैं।

पूरी घटना की बात करें तो इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे क्रमांक 47 पर 15 से अधिक अज्ञात बदमाश घात लगाकर योजनाबद्ध तरीके से रोड पर रापी गाडकर कर GJ 02. CP 3103 वोक्सवैगन कार को रापी से पंचर कर लूटपाट की गई। कार से लूट में 4 बैग व 12000 नगदी लूट लिए व एक ट्रक ड्राइवर से भी मारपीट कर लूट की गई।मेघनगर सजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास 15 से 20 अज्ञात बदमाशों ने कई वाहनों को लूटा, रोड पर रापी लगाकर दो बस, कार और ट्रकों को लूटा | New India Times

उक्त लूट में बदमाशों और यात्रियों के बीच मारपीट भी हुई जिसमें एक यात्री एवं एक लुटेरों को गंभीर चोट आई है।
यात्रियों ने डर से पुलिस रिपोर्ट दर्ज नही करवाईं और आगे के सफर की ओर रवाना हो गए।
लगभग 1 घंटे बाद इसी हाईवे पर सजेली फाटक से कुछ ही दूरी पर रात्रि 1 बजे MP 04 P 9090 महासागर इंटरसिटी वोल्वो बस जिसमें 27 यात्री सवार होकर इंदौर से सूरत जा रहे थे। बस को रोड पर रापी लगाकर बदमाशों ने लूटपाट की। वहीं एक अन्य बस इंटरसिटी MP 46 P 9090 बस इंदौर से अहमदाबाद जा रही थी, बस ड्राइवर विनोद से ₹15000 नगदी लूट कर उसे बुरी तरह मारपीट की गई। जिससे ड्राइवर के हाथ और पैर में चोट आई।
वहीं नेहा प्रजापत निवासी तिलक नगर इंदौर से बैग, आई पैड, मंगलसूत्र, अंगूठी 6 हजार नगदी की लूट की गई।
ट्रक क्रमांक MH18 AA 6877 से ड्राइवर जुबेर खान जो कि बदनावर से कांडला जा रहा था 10000 नगदी की लूट की गई। सभी गाड़ियों को थोड़ी थोड़ी दूरी पर एक साथ रोका गया एवं पत्थराव करते हुए लूट को अंजाम दिया।
सभी यात्रियों ने जान बचाकर मेघनगर थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर नाकाबंदी कर 394 में मामला अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दर्ज लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version