मुस्लिम महासभा के पदाधिकारी आरिफ खान मेवाती ने ईद उल अजहा के मौके पर किया रक्तदान | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मुस्लिम महासभा के पदाधिकारी आरिफ खान मेवाती ने ईद उल अजहा के मौके पर किया रक्तदान | New India Times

ईद उल अजहा के मौके पर मुस्लिम महासभा के पदाधिकारी आरिफ खान मेवाती ने किसी अनजान व्यक्ति के लिए मुरैना जिला अस्पताल में रक्तदान कर यह संदेश दिया कि ऐसी जागरूकता हर व्यक्ति में होनी चाहिए क्योंकि रक्तदान का एहसास तब होता है जब हमें हमारे परिवार में से किसी को इसकी जरूरत पड़ती है। यही रक्तदान किसी हमारे अपने के कभी भी काम आ सकता है। उन्हों ने कहा कि ईद का त्यौहार जिसको आज की युवा पीढी कहीं ना कहीं एक छुट्टी के रुप में भी मनाती है जैसे- मूवीज़ देखना, शॉपिंग करना, वॉटर पार्क में जाना, पिकनिक आदि के रुप में खुशियाँ मनाना, वगैरह। जीवन में यह सारी चीजें होना बहुत जरुरी है लेकिन इसी माहौल में कुछ युवा पीढी कुछ हटके और समाज और देश में संदेश देने की नीयत से कुछ कर दिखाने की सोच रखते हैं। आरिफ खान ने ईद-उल-अज़हा का त्यौहार खुशी के साथ मनाते हुए जिला अस्पताल में रक्तदान किया और संदेश दिया कि आज की युवा पीढी रक्तदान में बढचढ कर हिस्सा ले, चाहे कोई भी त्यौहार हो, जन्मदिन हो, शादी की सालगिरह हो या फिर कोई खुशी का माहौल हर इंसान को 3 या 6 महिने में रक्तदान अवश्य करना चाहिए क्योंकि रक्तदान है जीवनदान।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version