दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

जब अवैध तरीके से निर्माण करवा रही महिलाओं को सब इंस्पेक्टर कमल कुमार रस्तोगी ने रोका तो महिलाएं व पुरुष दरोगा पर ही टूट पड़े और जमकर मोटे मोटे डंडों से पीटना शुरू कर दिया साथ में दरोगा का सहयोगी भी जब छुड़ाने लगा दोनो पुलिस वालों की पिटाई शुरू हो गयी। 200 मीटर तक दरोगा मार खाने के बाद भी भागते रहे और मारने वाली महिलाएं खदेड़ती रहीं।
मुस्लिम के घर में घुसकर बचाई अपनी जान

नौकरी बचाने के चक्कर में पुलिस कर्मी पिटते रहे और असलहों का इस्तेमाल नहीं किया और जान बचाने के लिए एक मुस्लिम के घर में पनाह ली जबकि मोटरसाइकिल भी इन लोगों ने छीन ली गयी थी। बाद में मान्धाता थाना का पूरा स्टॉप आकर दरोगा व उनकी मोटरसाइकिल लेकर गयी। दरोगा को पीटने वाली चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्यवाही जारी है।
