रहीम हिंदुस्तानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के राणापुर में दस दिवसीय दशा माता व्रत के पूर्ण होने पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। गली- मोहल्ले में शनिवार रात को भजन कीर्तन किए गए। महिलाओं ने दस दिनों तक दशा माता की आराधना कर सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। रविवार को दशा माता की मूर्तियाें का गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते शोभायात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा के साथ महीलाए रंग-बिरंगी परिधानों में सजी-धजी व सिर पर कलश व श्रीफल धारण कर जयकारे लगाते पैदल चल रही थी। श्रद्घालुओं ने धार्मिक गीतों पर गरबा नृत्य किया।
यात्रा में कलशधारी महिलाएं और युवतियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा को देखने के लिए भीड़ उमड़ आई।
श्रद्धालु नाचते तथा हाथों से अबीर-गुलाल उड़ाते चलते नजर आए शोभायात्रा के पीछे अनेक वाहनों पर दशा माता की प्रतिमा लेकर चल रहे थे।
यात्रा एमजी मार्ग, पुराना बस स्टैंड, सुभाष मार्ग, सोनी गली, टेलर गली, शिवाजी चौक, एकता गली से हाेते हुए जुलूस काली नदी पहुंची। जहां माताजी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। माैके पर पुलिस व्यवस्था माकूल थी थाना प्रभारी कैलाश चौहान अपनी टीम के साथ मौजूद थे।
