भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित बड़े तालाब में एक नवजात शिशु की लाश मिलने से फैली सनसनी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित बड़े तालाब में एक नवजात शिशु की लाश मिलने से फैली सनसनी | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित बड़े तालाब में एक नवजात शिशु की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम लगभग 7 बजे नारियल खेड़ा निवासी मोहम्मद इमरान उर्फ शानू पुत्र फरीद खान अपने दोस्तों के साथ यार्ड क्लब पर घूमने के लिए गये थे। इसी बीच उन्हें जल क्रीड़ा केंद्र के पास तालाब में एक नवजात शिशु की लाश दिखी जिसकी सूचना तत्काल उन्होंने थाना श्यामला हिल्स पुलिस को दी।मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लाश को अपने कब्ज़े में ले लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस जब तक वहाँ पहुंची तब तक लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने नवजात की लाश को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। नवजात की लाश किसने और क्यों फेंकी पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version