बस ने बाइक को मारी टक्कर, घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

बस ने बाइक को मारी टक्कर, घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग | New India Times

धार जिला के नौगाँव थाना अंतर्गत ग्राम जैतपुरा में बुधवार शाम को प्रकाश बस के वाहन चालक ने बस को तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक जो दूध लेकर ग्राम करनजवा से धार की ओर जा रहा था की मौत हो गई। बाइक चालक का नाम जीवन पिता सुरेश निवासी करनजावा बताया गया है। उत्तेजित ग्रामवासियों ने बस को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भोज अस्पताल पहुंचाया। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और आग को फायर ब्रिगेड को बुलाकर नियंत्रित किया गया। प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार बस तेज गति से चलाने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। बस के नीचे दूध की टंकी फँसी हुई थी और सड़क पर खून फैला हुआ था जिसे फायर ब्रिगेड से धूलवया गया और बस को क्रेन से उठाकर आम रास्ते को खोला गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version