शासकीय कन्या महाविद्यालय धार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय कन्या महाविद्यालय धार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

भारत रत्न राजीव गांधी की जन्म के 75 वर्ष के उपलक्ष्य मेंं शासकीय कन्या महाविद्यालय धार में स्मरण भारत रत्न राजीव गांधी के कार्यक्रम 07 अगस्त 2019 को श्रीमान पिनाकिन बारोट द्वारा व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान दिया गया। जिसमें उन्होेंने समस्त छात्राओं को बहुत ही खुशनुमा तरीके से जीवन में तीन मुख्य बिन्दुओं को अपनाने के लिए कहा। कौशल विकास दूसरा उद्देश्य बड़ा रखे परंतु शुरुआत छोटे से करें, तीसरा दिन में सिर्फ 5 मिनट अपनी अच्छी आदत को समय दें।
उन्होंने सरल व्यक्तित्व बने रहने एवं सरलता के साथ आसमानों को छूने के लिए छात्राओं को अभिप्रेरित किया।उन्होंने छात्राओं को कहा कि सिर्फ 5 साल वह अपने कैरियर पर ध्यान दें, तो वह उनका जीवन बदल देंगी। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. बी. आर. पाटील उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सुषमा भुवेन्द्रन ने किया और आभार डॉ. पूजा शर्मा ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version