अध्यापिका प्रियंका त्रिपाठी ईको अभियान के तहत बच्चों को जागरूक करने के लिए वितरित करेंगी ईको पेंसिल | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

अध्यापिका प्रियंका त्रिपाठी ईको अभियान के तहत बच्चों को जागरूक करने के लिए वितरित करेंगी ईको पेंसिल | New India Times

पढ़े भारत, बढ़े भारत की कड़ी में मछरेहटा ब्लाक की अध्यापिका प्रियंका त्रिपाठी ने ईको अभियान की पहल में बच्चों को जागरूक करने की द्रष्टि से ईको पेंसिल वितरित करने की ठानी है। इस खास तरह की पेंसिल को रद्दी कागजों की लुग्दी से तैयार कर उस पर तरह तरह के पौधौं के बीज संजोये गये है।अध्यापिका प्रियंका त्रिपाठी ईको अभियान के तहत बच्चों को जागरूक करने के लिए वितरित करेंगी ईको पेंसिल | New India Times

बच्चा इस ईको पेंसिल को प्रयोग करने के बाद जब भी फेंकेगा इस ईको पेंसिल में लगे बीज मिट्टी में मिलकर पौध बनकर पर्यावरण समृद्धि में सहयोगी बनेगा और इस पेंसिल के सहारे बच्चों को पर्यावरण की समझ बढ़ायी जा सकने में सरलता भी होगी।
मछरेहटा ब्लाक की ही प्रसिद्ध शिक्षिका निर्मला भार्गव ने प्रियंका के इस व्यक्तिगत प्रयास को अपनी निष्ठा व सहयोग प्रदान करते हुये जब यह ईको पेंसिल बी.एस.ए. श्री अजय कुमार व मछरेहटा के बी.ई.ओ. श्री प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव को समर्पित की गयी तो उन्होंनें शुभकामनायें देते हुये इस ईको पहल की भूरि भूरि प्रशंसा की साथ ही प्रियंका त्रिपाठी को पढ़े भारत बढ़े भारत में योगदान के लिये प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुये सम्मानित भी किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version