झांसी में "मैं प्रेमनगर हूँ" कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT :

झांसी में "मैं प्रेमनगर हूँ" कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

दैनिक जागरण द्वारा विगत वर्षों से मैं प्रेमनगर हूँ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रेमनगर क्षेत्र की समस्याओं को जानने के साथ ही उसके समाधान के प्रयास भी किये जाते हैं।

झांसी में "मैं प्रेमनगर हूँ" कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

अग्रवाल पैलैस में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने पानी, सड़क जैम, अतिक्रमण, रेलवे द्वारा प्रस्तावित फैक्ट्री से मार्ग निकासी की समस्या के साथ ही पेट्रोल पम्प न होने से हो रही परेशानी से अवगत कराया। साथ ही अपने सुझाव भी दिए। सभी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनने के बाद निदेशक यशोवर्धन गुप्त व सम्पादक सुरेन्द्र सिंह ने इन्हें प्रमुखता से प्रकाशित करने के साथ ही परिणाम तक ले जाने के लिए सभी से कमर कसने का आह्वान किया। इस दौरान शिक्षक संघ के प्रवक्ता नोमान, मौलाना खुर्शीद, चौधरी धर्मेन्द्र, रामप्रकाश मामू, अशरफ बेग, इलाही बक्स, ललित कोरी, सियाशरण चतुर्वेदी, श्रवण तिवारी साईं, फ़िरोज़ खान, सतेन्द्र तिवारी, सुरेश गौड़, जावेद अहमद, गुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version