विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाने को लेकर की गई बैठक | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाने को लेकर की गई बैठक | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर नगर में 9 अगस्त को धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाने की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व आदिवासी समाज के बुद्घिजीवी, समाजसेवी, राजनैतिक व पंचायत के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
बैठक की अध्यक्षता दिवानसिंह भुरिया द्वारा की गई।
बैठक में लोगों के बीच कार्य विभाजन किया गया है।
रैली की रूपरेखा तैयार की गई। रैली कार्यक्रम जोबट नाके से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए, शिवजी चौक से बस स्टैंड व पुलिस थाना पहुंचेगी अनाज मंडी कार्यक्रम स्थल पर रैली पहुंचेगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जोबट नाके से अनाज मंडी कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगी।
उसके बाद मंचीय कार्यक्रम की शुरूआत होगी।
जिसमे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों द्वारा इष्ट देव की पूजा व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। विश्व आदिवासी दिवस का ध्वजारोहण मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा।
साथ ही कार्यक्रम की अन्य गतिविधियां होंगी, जिनमें वक्ताओं द्वारा सभी आदिवासी समाज के लोगों का उद्बोधन होगा बीच-बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। विकासखण्ड के आदिवासी समाज के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले बच्चों व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा।

बैठक में लिए गए अन्य निर्णय

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा आभार व्यक्त किए जाने के बाद कार्यक्रम में आए हुए लोगों को भोजन कराया जाएगा। कार्यक्रम की अन्य गतिविधियां समिति द्वारा पूर्व में निर्धारित योजनानुसार होंगी। बैठक में इन्ही बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर कई निर्णय लिए गए। इस दौरान समाज के वरिष्ठ द्वारा, मानसिह अजनार, कैलाश डामोर, गोविंद अजनार, खीमा भुरिया, रमेश मेडा, दुलेसिंह भाभोर, नवलसिंह सिंगाड़, सरपंच विक्रम वसुनिया, यशवंत सेमलिया, गुलाबसिंह अमलियार आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version