पांझरा नदी पूरे उफान पर, प्रशासन ने सतर्कता बरतने की दी चेतावनी, धुलिया में बारिश से मचा हाहाकार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

पांझरा नदी पूरे उफान पर, प्रशासन ने सतर्कता बरतने की दी चेतावनी, धुलिया में बारिश से मचा हाहाकार | New India Times

धुलिया शहर में बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। तटीय इलाकों में जल प्रलय का प्रकोप की संभावना है। रविवार सोमवार की रात पांझरा नदी में छोड़ा जाएगा 40 हजार क्योंकेस पानी। प्रशासन ने भारी बारिश की संभावना सोमवार को व्यक्त की है जिसके चलते सभी माध्यमिक विद्यालय को जिला अधिकारी ने अवकाश घोषित किया है। वहीं पर तटीय इलाकों को खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वास पांढरे ने आपातकालीन स्थिति में किसी भी समय सहायता के लिए उनका मोबाइल फोन नंबर 9923456565 दिया है। रात साढ़े दस बजे के करीब पांझरा नदी किनारे स्थित सिद्धेश्वर अस्पताल में पानी घुसने के कारण मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।

पांझरा नदी पूरे उफान पर, प्रशासन ने सतर्कता बरतने की दी चेतावनी, धुलिया में बारिश से मचा हाहाकार | New India Times

धुलिया ज़िले में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इसके तहत सप्ताह से शुरु हुई बरसात को दौर रविवार तक जारी रहा। साक्री सहित क्षेत्र के गांव में रविवार को पूरे दिन बारिश से जलाशय में अच्छी आवक हुई। तहसील का लाठीपाड़ा बांध शनिवार अल सुबह ओवरफ्लो हो गया था इस बांध का पानी का अक्कलपाड़ा बांध में रविवार की पहुँचने के कारण जल संचय अतिरिक्त मात्रा में होने से रविवार को अक्लपाडा डैम के 17 की 17 दरवाजे खोल दिए गए हैं. रविवार को ज़िले में लगातार रिमझिम बारिश से नदियों की आवक बांध में जारी है। इससे जलस्तर में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। पांझरा नदी किनारे स्थित निवासीयो को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने का चेतावनी दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version