अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

ग्वालियर में प्रभात वेलफेयर एव सोशल सोसायटी के द्वारा सुर के सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर आयोजित संगीतमय स्वरांजलि का प्रोग्राम यादें रफी मैं मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से आए गायकार महेश मोयल जी का सम्मान समारोह रखा गया इसमें महेश मोयल जी के द्वारा मोहम्मद रफी के गानों को गाया गया इतना ही नहीं इस प्रोग्राम में ग्वालियर जिले के प्रमुख के डॉक्टर एवं गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे इसके साथ साथ कार्यक्रम के संयोजक डॉ मुकुल तिवारी एव डॉ पुष्पेंद्र भसीन, डॉ.ए.एस.भल्ला मौजूद रहे यह कार्यक्रम ग्वालियर मे चेंबर ऑफ कामर्स अचलेश्वर मंदिर के पास रखा गया। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में महेश मोयल ने बताया की मोहम्मद रफी काफी अच्छे गायक थे जिनके पद चिन्हों पर मैं चल रहा हूं और उनके गाए गानों को अपने आवाज में जनमानस में सुना रहा हूं यह मेरा सौभाग्य है कि मैं उनके गानों को गा रहा हूं।

Thnx to Mr.Avinash Dwidedi ji for this News