गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ह जिसे इलाज के लिये गंभीर अवस्था में सैफई रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद एटा के ग्राम नगला तार महुआखेड़ा निवासी राजवीर पुत्र रामपाल अपनी पत्नी रंजना देवी के साथ बाइक संख्या यूपी 84 आर 1339 से अपनी ससुराल आलीपुर खेड़ा से एटा जा रहा था। जैसे ही वह छाछा तिराहे पर पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रेलर नंबर एचआर 55 एम 9921 के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुये बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घायलों को उपचार लिये जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया।
