रहीम हिंदुस्तानी/मुकेश वसुनिया, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के राणापुर के मदरसा अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन के सदर मोहम्मद नईमुद्दीन शेख पटवारी व उनकी सरीक ए हयात (धर्म-पत्नी) लब्बेक अल्ला हुम्मा लब्बेक की सदाओं के साथ हज यात्रा पर रवाना हुए। नईम शेख पटवारी को हज यात्रा के लिए बधाई व मुबारकबाद देनेे ओर स्वागत के लिए बड़ी संख्या में हिन्दू-मुस्लिम समाज के लोग उनके निवास पर पहुंचे और उनसे मक्का मदीना में दुआ करने की गुजारिश की।
इस अवसर पर हाजी मेहमुद जकरिया, अजहर सैय्यद, मुदीत शर्मा, सईद मकरानी, मनोज राठौड़, नवेद रजा, खलील भाई नाकेदार, तारीफ हुसैन, एजाज ( एजु ) पठान, पार्षद रहुब बेग सहित उनके परिवार वालों व नगर वासियों ने उन्हें मुबारक बाद पेश की व हज यात्रा के लिए उन्हें नगर से रवाना किया।
