समाचार प्रकाशित करने के पहले उसकी सच्चाई जरूर जानें: पुलिस कप्तान श्री विनीत जैन, मीडिया कार्यशाला वार्तालाप का हुआ आयोजन | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:समाचार प्रकाशित करने के पहले उसकी सच्चाई जरूर जानें: पुलिस कप्तान श्री विनीत जैन, मीडिया कार्यशाला वार्तालाप का हुआ आयोजन | New India Times

झाबुआ की होटल शांति निकेतन मे मीडिया कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला पुलिस कप्तान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा समाचारों को सोशल मीडिया सहीत किसी भी समाचार पत्र में प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि कर लेनी चाहिए मैं अपील कर रहा हूं ! समाचारों की वास्तविकता ओर सच्चाई जाने बगैर उसे मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर ना करें जिला पुलिस कप्तान श्री विनीत जैन ने पत्र सूचना कार्यालय ( पी आईबी ) भोपाल द्वारा झाबुआ की निजी होटल शांति निकेतन में आयोजित मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ मे कही ओर कहा की मीडिया की पहुंच काफी बढ़ गई है ! समाचारों को लिखते समय यह ध्यान रखना चाहिए की इससे कोई अफवाह ना फैलें।
श्री जैन ने झाबुआ के पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों की कलम के लगातार चलने से समाज और देश मे विकास मे गति आती हे !
सच्चाई भी सामने आती रहेगी। जिले के ए डी एम श्री एस पी एस चौहान ने मीडिया कार्यशाला वार्तालाप के आयोजन पर पी आई बी, भोपाल को धन्यवाद दिया और कहा कि संवाद का यह सिलसिला लगातार चलते रहना चाहिए।
पी आई बी, भोपाल के संयुक्त निदेशक श्री अखिल कुमार नामदेव ने अपने विभाग की कार्य विधियों से पत्रकारो को अवगत कराया। ओर कहा कि पी आई बी भारत सरकार का अधिकृत प्रवक्ता है। श्री नामदेव ने कहा कि मीडिया सरकार और आम जनता के बीच की कड़ी है ! सूचनाओं के आदान प्रदान में पत्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही पत्रकार कल्याण योजना के बारे में पत्रकारों को विस्तार से बताया। श्री नामदेव ने आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना जैसी योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने डीएवीपी और आरएनआई की रेग्युलरिटी रिपोर्ट के बारे में भी पत्रकारों को जानकारी दी। मीडिया कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिशंकर पंवार ने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के प्रति दोहरी जिम्मेदारी निभाता है।
श्री पंवार ने कहा कि खबरों को प्रमाणिक रूप देना हमारा दायित्व है, जो सोशल मीडिया के आने से और बढ़ गई है।
कस्बाई पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों की समस्याओं पर भी प्रकाश डाला और इसके निदान के प्रयास पर जोर देने की बात कही पी आई बी, भोपाल के मीडिया एवं संचार अधिकारी श्री प्रेम चन्द्र गुप्ता ने पीआईबी के विभिन्न सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से पत्रकारों को जुड़ने का आग्रह किया।
पी आई बी की वेबसाइट pib.nic.in के बारे में भी पत्रकारों को बताया।
मीडिया कार्यशाला में मीडिया कर्मियों ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे ! पत्रकारों ने पीआईबी भोपाल को ऐसी कार्यशाला आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि हर साल ऐसी कार्यशाला आयोजित हो। साथ ही अनेक पत्रकारों ने ऐसी कार्य़शाला तहसील स्तर पर भी आयोजित करने का आग्रह किया। सफल संचालन श्री शरद शास्त्री ने किया ओर महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं।
कार्यशाला में पीआईबी, भोपाल के श्री रमेश चंद्र सामल श्री नारायण सेन, कार्यशाला में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो के श्री क्रिस्टोफर भूरिया भी उपस्थित थे !

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version