इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग के पूर्व वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर सूर्य नारायण मिश्रा का हुआ निधन | New India Times

दयाशंकर पांडेय, प्रयागराज (यूपी), NIT:

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग के पूर्व वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर सूर्य नारायण मिश्रा का हुआ निधन | New India Times

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. सूर्य नारायण मिश्रा का रविवार प्रातःकाल निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे तथा काफी लंबे अरसे से अस्वस्थ चल रहे थे।

प्रो. मिश्रा ने लेबर लाॅ, आईपीसी तथा सीआरपीसी की कई महत्वपूर्ण पुस्तकों तथा शोध पत्रों की रचना की थी जिस पर उन्हें कई राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए। प्रोफेसर मिश्रा के निधन पर इविवि समेत कई अन्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों तथा कर्मचारियों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया तथा बड़ी संख्या में उनकी अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए। रसूलाबाद घाट पर उनके सबसे छोटे पुत्र डा. संजय मिश्रा ने उन्हें मुखाग्नि दी । अंत्येष्टि स्थल पर न्यायमूर्ति सलिल राय, पूर्व कुलपति प्रो. आरपी मिश्रा, एडीसी विधि विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम.पी. त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डा. यज्ञ दत्त शर्मा, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, AICC सदस्य रामयज्ञ द्विवेदी, हरिकेश त्रिपाठी, अभ्युदय त्रिपाठी, विवेकानंद पाठक, विकास तिवारी, सुरेश यादव, परीक्षित त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में न्यायिक दण्डाधिकारी, अधिवक्ता गण, परिजन तथा ईष्ट मित्र सम्मिलित हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version