घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के आभूषण बरामद | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के आभूषण बरामद | New India Times

स्थानी क्राइम ब्रांच पुलिस ने शहर पुलिस थाने की सीमा क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये के आभूषण बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मालेगांव तथा धुलिया के आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने आठ लाख 89 हजार रुपये के विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण बरामद किये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया कि साक्री रोड स्थित कुमार नगर में एक बंद आवास में लाखों रुपए के आभूषणों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसकी शिकायत शहर पुलिस स्टेशन में अपराध संख्या क्रमांक 197/2011 आईपीसी की धारा
380, 457 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

शनिवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजू भुजबल ने बताया है कि गत दिनों शहर कोतवाली क्षेत्र के साक्री रोड के आवास में इम्रान शेखउर्फ इमरान बाजकिया और उसके सहयोगी शौकत उर्फ नजीर मेहबूब सनदी निवासी मालेगांव ने ताले तोड़कर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर को खुफिया तंत्र से जानकारी प्राप्त हुई कि यह वारदात इमरान तथा शौकत ने अंजाम दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने सोने की 9 अंगूठियां, एक चैन, एक गोफ, एक हार, एक मंगलसूत्र, 4 सोने की चूड़ियां, दो ब्रासलेट दो मेडल तथा 4 आयरिंग जिसका मूल्य 8 लाख 81 हजार 400 रुपए के आभूषण बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। अपर पुलिस अधीक्षक भुजबल ने कहा कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, अन्य मामलों के खुलासे की संभावना की है।

इस कार्यवाही को कुशलता पूर्वक पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे अपर पुलिस अधीक्षक राजू भुजबल के निर्देशन में एलसीबी पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत पाटील के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक हनुमान उगले, हेड कांस्टेबल रफीक पठान, संदीप थोरात, नत्थू भामरे, पुलिस नायक प्रभाकर बैसाने, श्रीकांत पाटील, कुणाल पाटील, गौतम सपकाले, अशोक पाटील, राहुल सानप, उमेश पाटील, रवि किरण राठौड़, श्रीशैल जाधव मयूर पाटील, केतन पाटील, विलास पाटील, गुलाब पाटील, विशाल पाटील, कविता देशमुख आदि ने आरोपियों से चोरी के आभूषण बरामद करने में भूमिका निभाई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version