भोपाल में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात, वारदात सीसीटीवी में हुई क़ैद | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:भोपाल में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात, वारदात सीसीटीवी में हुई क़ैद | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना गौतम नगर क्षेत्र पीजीबीटी रोड स्थित टचमी कलेक्शन में उस वक़्त चोरी हो गई जब दुकानदार जुमा की नमाज़ पढ़ने गया था। दिन दहाड़े हुई चोरी के इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार टचमी कलेक्शन के मालिक नमाज़ के समय हर दिन की तरह दुकान का शटर गिरा कर शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर जुमा की नमाज़ पढ़ने चले गये लेकिन जब वह वापस आए तो देखा कि उनका शटर खुला हुआ है और काउंटर के अंदर रखा लगभग 40 हज़ार रूपया पर्स समेत गायब है जिसकी सूचना उन्हों ने थाना गौतम नगर की पुलिस को दी। तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

दुकान मालिक अफाक सिद्दीकी ने संवाददाता को बताया कि पर्स में रखे हुऐ कार्ड को देख कर पुतली घर से एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि आपका पर्स रोड पर पड़ा हुआ था जिसमें आपके डाक्यूमेंट रखे हुऐ हैं तो मैं जाकर लेकर आया। वहीं थाना गौतम नगर पुलिस का कहना है कि इस मामले की जाँच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों पकड़ लिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version