विद्यादान योजना में सहयोग करने पर कलेक्टर ने दिया धन्यवाद | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विद्यादान योजना में सहयोग करने पर कलेक्टर ने दिया धन्यवाद | New India Times

जिले में प्रारंभ की गई विद्यादान योजना में समाज के सभी वर्गों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने योजना में मिल रहे सहयोग के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रारंभ की गई यह योजना सभी के सहयोग से सफल होगी और हमारा जिला शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर स्थान बना पायेगा। इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने विद्यादान योजना के तहत सहयोग के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी, आईटीएम यूनिवर्सिटी, विक्रांत कॉलेज, व्हीएसएम कॉलेज, आरजेआईटी टेकनपुर सहित विभिन्न संस्थाओं, शासकीय अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं, पत्रकार साथियों आदि के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि समाज के सभी वर्गों का सकारात्मक सहयोग भी इस योजना की सफलता की कुंजी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version