गांव में घुसे भालू ने किराना दुकान के खाद्य तेल की उडाई दावत, ग्रामीणों में मचा था हड़कंप | New India Times

कासिम खलील, ब्यूरो चीफ, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT:

गांव में घुसे भालू ने किराना दुकान के खाद्य तेल की उडाई दावत, ग्रामीणों में मचा था हड़कंप | New India Times

बुलढाणा तहसील अंतर्गत के ग्राम गिरड़ा में आज सुबह तड़के एक भालू गांव में दाखिल हो गया और उसने एक किराना सामान की टपरी के टीन को चीरकर दुकान में प्रवेश किया और वहां मौजूद 4 से 5 किलो खाद्य तेल की दावत उड़ा ली। भालू के गांव में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
बुलढाणा तहसील में अजंता पर्वत श्रंखला के पास में ही गिरडा यह गांव बसा हुआ है. जंगल से सटा होने के कारण अक्सर वन्यजीव गांव में भी घुस आते हैं तथा कई बार ग्रामीणों को अपनी जान बचाने के लिए घरों में दौड़ लगानी पड़ती है. आज शुक्रवार को सुबह तड़के 6 बजे के करीब एक भारी-भरकम भालू गांव के मध्य भाग में चला आया और छगन चांदलकर की किराणा दुकान से उसे तेल की भू आने के कारण भालू ने किराना दुकान के पत्रे को लपका दिया और दुकान में घुस गया, दुकान में बेचने के लिए रखा 4 से 5 किलो खाद्य तेल पर भालू पर ने ताव मारा दुकान से निकलकर ग्राम पंचायत के सामने मौजूद झाड़ियों में जाकर सुस्ताने लगा. करीब एक घंटा भालू यहीं पर बैठा रहा इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी किंतु वनकर्मी समय पर गाँव मे नही पहुंच पाए कुछ देर बाद ग्रामीणों की चीख-पुकार पर भालू झाड़ियों से निकलकर जंगल की ओर भाग निकला. भालू को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे वो तो गनीमत रही कि,भालू ने किसी पर हमला नही किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version