जौनपुर जिले में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत | New India Times

राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT; ​जौनपुर जिले में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत | New India Timesजौनपुर जिला के मड़ियाहूं तहसील के स्थानीय थाना केचोरारी नहर से 200 मीटर दूर बांकिया गांव के समीप रववार दोपहर लगभग 12:30 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक छात्रहिमांशु दुबे  पुत्र अशोक कुमार दुबे (17)  जो की जियारामऊ थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर का रहने वाला था, मोटरसाइकिल से दोपहर जा रहा था कि बांकिया गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल ले जाते वक़्त रास्ते में ही उसकी मौत होईगई। पुलिस ने मोके पर पहुँच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक छात्र बलभद्र इण्टर कालेज पाली रामदयालगंज का छात्र था। घर पर सूचना पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version